नारनौल के हुडा सेक्टर 1 स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांगजन एवं पुनर्वास केंद्र के सौजन्य से, रोटरी क्लब नारनौल सिटी के सहयोग से, महावीर चौक पर दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई दीपावली सामग्री का स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल में दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित सामग्रियों की बिक्री की जा रही है, जिनमें दीये, बाती, मोमबत्तियां और दीवाली पर घर सजाने की सामग्री आदि शामिल हैं।
संस्था के चेयरमैन श्री मुकेश जी गुप्ता, चेयरपर्सन डॉ कुसुम गुप्ता, रोटेेरियन प्रवीण सांघी जी, प्राचार्य डॉ. आर. एन. यादव, और संस्था के सभी सदस्यगण का यह प्रयास दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाना है। इन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का ध्येय है।
हम आप सभी से आग्रह करते हैं कि इस सराहनीय प्रयास का हिस्सा बनें और दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्रियों को खरीदकर उनका मनोबल बढ़ाएं। यह स्टॉल न केवल दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान को बढ़ावा देगा, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सशक्त संदेश भी प्रसारित करेगा।