CBR PROGRAM

संतोष मेमोरियल दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र ने 16 जनवरी को सामुदायिक आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और सफलता के साथ किया। इस कार्यक्रम में संस्था में अध्ययनरत स्पेशल डिप्लोमा और स्पेशल बी.एड. के छात्रों ने, संस्था के प्राचार्य डॉ. आर. एन. यादव और स्पेशल एजुकेटर के मार्गदर्शन में CBR कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्लोगन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में संदेश प्रसारित किया। बच्चों ने हुड्डा सेक्टर 1 और इसके आसपास की कॉलोनियों में इन जागरूकता संदेशों को फैलाया, जिससे स्थानीय समुदाय में दिव्यांगता के प्रति संवेदनशीलता और समझ में वृद्धि हुई।

संस्था के चेयरमैन श्री मुकेश गुप्ता ने इस आयोजन को दिव्यांग जनों के समावेशन और उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसकी सराहना की।