नारनौल, 25 जनवरी 2025: संतोष मेमोरियल पुनर्वास और अनुसंधान केंद्र, हुडा सेक्टर 1, नारणौल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर "भारतीय संविधान" पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सचिन और पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ओमप्रकाश और राहुल ने द्वितीय, और धीरेज-सुनिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। संस्था के चेयरमैन मुकेश जी गुप्ता के मार्गदर्शन में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एन. यादव ने भारतीय संविधान और संविधान सभा के गठन पर प्रकाश डालते हुए इस आयोजन के महत्व को बताया। लेक्चरर शर्मिष्ठा, श्वेता और प्रियंका ने प्रतियोगिता के सवालों और अंकन का कार्य किया। अतिथि के रूप में रिटायर्ड प्रिंसिपल सत्यबीर यादव ने अपने वक्तव्य से छात्रों का मनोबल बढ़ाया और इस प्रकार के आयोजनों को छात्रों को उनके संविधान, कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।