आज संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन रिसर्च सेंटर के विशेष विद्यालय में संस्था के अध्यक्ष श्री मुकेश जी गुप्ता एवं चेयरपर्सन डॉ. कुसुम गुप्ता के मार्गदर्शन में विश्व ऑटिज्म दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और जागरूकता के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष शिक्षकों, अभिभावकों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के प्राचार्य डॉ. आर एन यादव के द्वारा किया गया उन्होंने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वक्ताओं ने ऑटिज्म से जुड़े मिथकों को दूर करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विद्यालय के दिव्यांग छात्रों छात्राओं द्वारा खेल का आयोजन किया गया जिसमें पैरों हाथों का बैलेंस ,कबड्डी, रस्सी खींच ,गिलास में पानी भरने ,जैसे खेल आकर्षण का केंद्र रहे। कबड्डी में ब्लैक टीम विजेता थी तथा रस्सी खींच गेम में व्हाइट टीम विजेता रही
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य ऑटिज्म से ग्रसित बच्चों को समाज में समान अवसर दिलाना और उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।