संतोष मेमोरियल पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र, नारनौल में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया
नारनौल – संतोष मेमोरियल पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र, हुड्डा सेक्टर-1 में विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रचार्य डॉ. आर. एन. यादव ने कानों की देखभाल, तेज़ आवाज़ से बचाव और हेडफोन के सीमित उपयोग पर जोर दिया।
हाल ही में सोशल मीडिया लोकल सर्कल के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 62% भारतीय परिवारों में किसी न किसी सदस्य को श्रवण समस्या हुई है। श्रवण हानि के कारणों में 56% बुढ़ापा, 12% आनुवंशिक कारक, 8% कोविड-19, 4% हेडफोन का अत्यधिक उपयोग और अन्य कारण शामिल हैं।
कार्यक्रम में स्पेशल डिप्लोमा व बी.एड. छात्रों ने श्रवण स्वास्थ्य, आधुनिक पुनर्वास तकनीकों और हियरिंग एड के उपयोग पर चर्चा की। उपस्थित शिक्षकों ने कानों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की शपथ ली।