नारनौल, 22 मार्च 2025 – संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर कॉलेज, नारनौल में संस्था के अध्यक्ष मुकेश जी गुप्ता एवं चेयरपर्सन डॉ. कुसुम गुप्ता के मार्गदर्शन में आज विश्व जल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर एन यादव ने की, उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और हमें इसे संरक्षित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।इस अवसर पर कॉलेज एवं विशेष विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा जल बचाओ पर जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके पात्र अनीता मैडम, ममता, प्रियंका, गोदावरी, नेहा, अनु, आशु, योगेश सर थे , तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए और संकल्प लिया कि वे पानी की हर बूंद की कीमत समझेंगे।
कॉलेज के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि जल संकट एक वैश्विक समस्या बनती जा रही है और हमें अभी से इसके समाधान की दिशा में काम करना होगा। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण करवाई गईI इस अवसर पर संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएँ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया गया