एंटी-ड्रग अवेयरनेस कैंपेन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

सन्तोष मेमोरियल पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र, हुडा सेक्टर-1, महेन्द्रगढ़ में 28 अप्रैल 2025 को जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी महेन्द्रगढ़ के निर्देशानुसार एक विशेष *एंटी-ड्रग जागरूकता अभियान* का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) और शिक्षक प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा नशा मुक्ति पर एक सशक्त और रचनात्मक *पोस्टर* तैयार किया गया, जो समाज को सकारात्मक संदेश देता है। साथ ही, शिक्षक प्रशिक्षुओं के लिए *एक संगोष्ठी (सेमिनार)* का भी आयोजन किया गया, जिसमें नशा उन्मूलन के सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

संस्थान के प्राचार्य *डॉ. आर. एन. यादव* ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्रों में जागरूकता लाते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले को नशा-मुक्त बनाना और छात्रों के लिए एक सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करना था।