एसएम रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर एवं केंद्रीय विवि के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

विशेष शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसएम रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर नारनौल एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा महेंद्रगढ़ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।

संस्थान की ओर से प्राचार्य डॉ.

आरएन यादव एवं प्रबंधक सुश्री श्वेता ने हस्ताक्षर किए, जबकि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, सह-कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पायल चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति में यह समझौता सम्पन्न हुआ।