एक पेड़ दिव्यांगजन के नाम अभियान के तहत पौधरोपण
नारनौल | सेक्टर-1 स्थित
वाटिका में शुक्रवार को संतोष मेमोरियल केंद्र की ओर से एक पेड़ दिव्यांगजन के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। दिव्यांग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तान हंसराज, संस्थान की ओर से श्वेता, प्राचार्य डॉ. आरएन यादव के नेतृत्व में अनीता, मंगला, शुभम, आशु, राजकुमार, गोदावरी, सुरेंद्र सहित स्टाफ ने पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।